हल्द्वानी। गाड़ी से गिरकर घायल पश्चिम बंगाल के पर्यटक की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के सूचना देने पर परिजन शव लेने के लिए आए थे।
पश्चिम बंगाल के धारसा गवर्मेंट कालोनी, हावड़ा निवासी दीपक डे (49) अपने मित्रों के साथ टूर पर उत्तराखंड आया था। एक अप्रैल को नैनीताल लौटते समय रानीबाग में पर्यटकों की टाटा सूमो का दरवाजा खुला रहने के कारण दीपक नीचे गिर पड़ा। साथियों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान 18 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। पुलिस के सूचना देने पर दीपक का भाई शिवशंकर डे मेडिकल पुलिस चौकी शुक्रवार को आया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे शव सुपुर्द किया।