हल्द्वानी। कार से तीन लोगों को कुचलने के आरोपी कार ड्राइवर प्रदीप लोशाली को कोतवाली पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया। बचाव पक्ष ने घायल होने का हवाला देकर जमानत की मांग की लेकिन रिमांड मजिस्ट्रेट ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। रामपुर रोड स्थित रुद्राक्षी बरात घर के सामने मंगलवार की रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और एक बाराती घायल हो गया था। हादसे के बाद लोगों ने घायल कार ड्राइवर प्रदीप लोशाली को पकड़ लिया था। पुलिस ने प्रदीप का एसटीएच में इलाज कराया। उसके खिलाफ धारा 304 के तहत कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कत्था फैक्ट्री स्थित घर के समीप टीपीनगर पुलिस ने आरोपी प्रदीप लोशाली को गिरफ्तार कर लिया था।
कार से तीन को कुचलने के आरोपी को जेल भेजा