फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बेटी के साथ करता था दुष्कर्म मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूपी निवासी एक मजदूर पर उसकी बेटी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि आरोपी मजदूर तीन साल से शहर में बेटी के साथ रहता है। आरोपी की पत्नी नहीं है। बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह एक साल से उसे दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर वह उसे पीटता था। परेशान होकर वह दूसरी जगह किराए पर रहने लगी तो आरोपी वहां पहुंच गया। इसके बाद पीड़ित ने पड़ोसियों को आपबीती बताई। पड़ोसियों की मदद से वह कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
एसएसआई विजय मेहता का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में पीड़ित किशोरी के बयान लेकर पुलिस मेडिकल कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें