मुक्तेश्वर (नैनीताल)। अल्मोड़ा और मुक्तेश्वर की सीमा पर स्थित एक गांव में शुक्रवार शाम एक युवक ने 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया था। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया था। छात्रा के परिजनों ने कुछ देर बाद ही मुक्तेश्वर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 और 511 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने शनिवार को ही आरोपी शिवराज सिंह (32) को गांव से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।