फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांफी पुल की खाई में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। तीन दिन से लापता ग्राम चांफी निवासी लापता युवक का शव पुल की खाई में गिरा मिला। राजस्व पुलिस ने पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम चांफी निवासी भुवन गिरी (42) पुत्र बाल गिरी घर में रहकर खेतीबाड़ी करता था जबकि उसकी पत्नी दया गिरी भीमताल नगर पंचायत में कार्यरत हैं। भुवन छह अगस्त से लापता था। परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। भीमताल थाने में भी सूचना दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे स्थानीय लोगों ने चांफी पुल की खाई में गिरा एक पुरुष का शव देखा। उन्होंने भुवन के परिजनों समेत राजस्व पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पटवारी प्रमोद जोशी ने शव की शिनाख्त भुवन गिरी के रूप में की। दुर्घटनावश पुल से गिरने, खाई में गिर कर पत्थर की चोट से मृत्यु की आशंका जताई। इसलिए परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया। मृतक भुवन गिरी भुवन का बेटा कक्षा 11, बेटी आठवीं में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें