फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की मौत पर परिजनों पर राजस्व पुलिस का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के सरना गांव के गोरखनाथ मंदिर के कमरे में मिली उर्मिला की लाश मामले में राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार तो कर लिया है मगर उसका शक ऑनर किलिंग की ओर भी है। राजस्व पुलिस ने रविवार को परिजनों से पूछताछ की। पुलिस अब आरोपी विनोद और उर्मिला के कॉल डिटेल निकालेगी।
विज्ञापन

30 जून से लापता उर्मिला (24) का शव शनिवार दोपहर गांव के गोरखनाथ मंदिर के खाली कमरे में रस्सी से लटका मिला था। राजस्व पुलिस ने शव को तीन दिन पुराना माना था, जबकि जिस कमरे में उर्मिला का शव मिला था, उस कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। राजस्व पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मान रही थी। बाद में उर्मिला के पिता चंद्र राम ने गांव के ही विनोद कुमार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने विनोद कुमार पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पटवारी ललित सिंह जैड़ा ने बताया कि फोन डिटेल से उर्मिला की मौत का कारण पता लगाने में आसानी होगी। पुलिस का यह भी कहना है कि जिस कमरे में युवती का शव मिला था उसके दरवाजे में कुंडी लगी थी। शव मिलने के एक दिन पहले गुमशुदगी दर्ज कराने पर भी शक जताया जा रहा है।

विनोद का दावा, उर्मिला दूसरे लोगों से भी करती थी बात
गिरफ्तार विनोद कुमार ने राजस्व पुलिस को बताया कि उसने उर्मिला की हत्या नहीं की है। वह अन्य लोगों से भी बातें करती थी। उसे पहले भी कई लोगों के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें