अल्मोड़ा। पुलिस ने देर रात लड़कियों से छेड़खानी के जुर्म में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक दो लड़कियां देर रात बाजार से अपने घर खोल्टा की तरफ जा रही थीं। इस बीच खोल्टा में आरोपी अमित परिहार ने लड़कियों को जबरन रोककर उनके साथ छेड़खानी की और अश्लील भाषा का प्रयोग किया। इस बीच स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी। बाद में पुलिस को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ 294, 341, 354, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।