हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस का कहना है कि दीपक की मौत नशाखोरी के विवाद के चलते हुई। परिवार के लोगों ने पुलिस को मौत की सूचना नहीं दी थी। काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि चांदमारी निवासी दीपक बिष्ट (24) के खिलाफ पड़ोसी महिला ने शिकायत की थी। आरोप था कि दीपक की कुसंगत के कारण उसका लड़का बिगड़ गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। इसके बाद दीपक के पड़ोसी ने सूचना दी कि उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने दीपक को डांटा भी नहीं था। दोनों पक्ष इसको लेकर झगड़ा कर रहे थे कि दीपक ने उसे नशेड़ी बना दिया, जबकि दीपक का कहना था कि उसने ऐसा नहीं किया। उन्होंने चौकी प्रभारी ने चालान करने को कहा था लेकिन चौकी प्रभारी ने दीपक के परिवार की गरीबी के कारण चालान करना गलत बताया। समझाना ही काफी है क्योंकि नशेड़ियों को पकड़ने पर उनकी तबियत खराब होने पर पुलिस घबरा जाती है।