फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी निकेतन भेजी गई नाबालिग लड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरानगर में एक किशोरी का युवक पर दिल आ गया है। लड़की से परेशान युवक के परिजनों से पुलिस को दी। बनभूलपुरा पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने अपने मां-बाप के साथ रहने से इनकार कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि इंदिरानगर की किशोरी 22 साल से युवक से प्यार करती है। युवक के पिता इससे चिंतित हैं। जब किशोरी युवक से मिलने गई तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। महिला पुलिस ने थाने में किशोरी से पूछताछ की। किशोरी का कहना था कि वह अपने प्रेमी के साथ जाएगी। अपने घर किसी कीमत पर नहीं जाएगी। इधर युवक के परिजनों का कहना है कि किशोरी किसी भी दिन परिवार को फंसा देगी। पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसे नारी निकेतन भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें