हल्द्वानी। सड़क हादसों में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। अल्मोड़ा जिले के लोधिया निवासी बुद्धा सिंह (28) बुधवार को पिकप पलटने से घायल हो गया था। एसटीएच में उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, रामपुर जिले के नबीगंज कोटिम शाहबाद निवासी दिलशाद (60) बुधवार को महतोश गए थे। सड़क पर तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। परिजनों ने बुजुर्ग को एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।