फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। गन्ना सेंटर बाईपास रोड पर शनिवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। एसटीएच पहुंचाने पर डाक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चांदनी चौक गरवाल निवासी श्याम सिंह परगाई (26) पुत्र बच्चे सिंह शनिवार की रात गन्ना सेंटर से हल्चूचौड़ रोड पर बाइक (यूके 04सी 8269) जा रहा था। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। ट्रक बाइक सवार के पेट पर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल युवक को एबुलेंस से लेकर एसटीएच पहुंची। यहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पहले युवक अज्ञात आया था लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। इधर पुलिस ने रेता लदे ट्रक को चौकी में खड़ा कर दिया है। क्षतिग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नैनीताल और बरेली रोड पर रात में ट्रक अनियंत्रित ढंग से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें