पहले भी हुआ था बेटे पर हमला
इधर विधायक तिलकराज बेहड़, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत कई व्यापारी सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में व्यापारी नेता निर्मल सिंह हंसपाल ने बताया कि इससे पहले भी 25 जून को नगर के मुख्य बाजार में उनके बेटे पर हमला हुआ था। इस मामले में जब रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी। उन्होंने कहा कि अब उनका पुलिस से भरोसा उठ गया है।
इधर घटना की जानकारी मिलने पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा, कोतवाल धीरेंद्र कुमार मय फोर्स के सीएचसी पहुंचे। सीओ ने कहा कि हमलावर बख्शें नहीं जाएगें। फिलहाल वह तहरीर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि नगर में बदमाशों ने आतंक का माहौल बना रखा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गुजरात आप प्रदेश अध्यक्ष पर हरिद्वार कोर्ट में केस, पीएम मोदी और मां के लिए की थी अभद्र टिप्पणी
आए दिन अराजक तत्व कांग्रेसियों पर हमला बोल रहे हें लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इधर पुलिस से भरोसा उठने की बात कहने के मामले में विधायक तिलकराज बेहड़, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, व्यापार मंडल के कई लोग हंसपाल को तहरीर देने के लिए समझाते रहे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।