फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्रिकेटर पीयूष चावला पहुंचे नैनीताल, मां नयना देवी मंदिर में किए दर्शन

Wed, 21 Jun 2023 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मंगलवार को नैनीताल में सेल्फी लेती क्रिकेटर पीयूष चावला की प्रशंसक। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर पीयूष चावला मंगलवार को नैनीताल पहुंचे। उन्होंने मां नयना देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद परिजनों के साथ नैनीझील में नौकायन किया। उन्होंने कहा कि नैनीताल और इसके आसपास का क्षेत्र दिल को सुकून देने वाला और सैलानियों को आकर्षित करने वाला है। कहा कि वह 17 साल बाद नैनीताल आए हैं और जल्द ही दोबारा नैनीताल पहुंचेंगे।
विज्ञापन




भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज पीयूष चावला अपने परिवार के साथ मंगलवार को नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में चहलकदमी करते नजर आए। इस दौरान प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ लेने वालों की भीड़ लग गई। चावला ने भी कई लोगों के साथ फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ दिया। बाद में उन्होंने परिजनों के साथ नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह अपने बेटे संग नौकायन के लिए चले गए।

इसके बाद पत्रकारों से हुई संक्षिप्त बातचीत में पीयूष ने कहा कि नैनीताल बहुत खूबसूरत है। वह वर्ष 2006 में मुरादाबाद की टीम की ओर से यहां डीएसए मैदान में क्रिकेट खेलने आए थे। आज 17 साल के बाद फिर से नैनीताल आए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आईपीएल बहुत अच्छा बीता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय क्रिकेट टीम में वापस आने के लिए वह खासी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ल्डकप या अन्य मैचों के लिए क्रिकेट टीम में चयन होना उनके हाथ में नहीं है। वह केवल मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम बेहतर फॉर्म में है। टीम के नए खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा कि पिछले दिनों हुए आईपीएल से भारतीय टीम को कई नए और बेहतर खिलाड़ी मिले हैं। इस दौरान उनकी पत्नी अनुभूति, बेटा अद्विक, मां पूनम चावला, भाई प्रतीक चावला, ससुर डॉ. अमीर सिंह चौहान और सास डॉ. अनीता चौहान भी मौजूद थीं।

पीयूष बोले-अगली बार जाएंगे कैंची धाम

नैनीताल। प्रसिद्ध क्रिकेटर पीयूष चावला ने कहा कि मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली ने पिछले साल कैंची धाम में दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया था। उन्होंने कहा कि वह भी जल्द ही दोबारा नैनीताल आएंगे। तब कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज के चमत्कारों के बारे में कई बार सुना है। जल्द ही कार्यक्रम बनाकर बाबा के दर्शन के लिए नैनीताल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें