फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर स्पोर्ट्स, नरसिंह क्रिकेट, हल्द्वानी कोल्ट्स और क्रिकेटर्स ने जीते मैच

Sat, 03 Jun 2023 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 जिला लीग में शुक्रवार को चार मुकाबले खेले गए। जिसमें रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी, नरसिंह क्रिकेट एकेडमी, हल्द्वानी कोल्ट्स और हल्द्वानी क्रिकेटर्स ने मैच जीते।
विज्ञापन


जीएनजी मैदान में हल्द्वानी कोल्ट्स एकेडमी ने हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी को 144 रन से हराया। हल्द्वानी कोल्ट्स ने 45 ओवर में 259 रन बनाए। देव जोशी ने 102 रन के साथ लीग का पहला शतक बनाया। हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी 33 ओवर में 115 रन पर सिमट गई। एमएस मैदान गौलापार में नरसिंह क्रिकेट एकेडमी और काठगोदाम क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। नरसिंह एकेडमी ने 26 ओवर में 73 रन बनाए। काठगोदाम की टीम 17 ओवर में 62 रन बनाकर आउट हो गई। नरसिंह के लिए आराध्य देव जोशी ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। चकलुवा के कॉर्बेट मैदान में रामनगर कोल्ट्स और हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब के बीच हुआ। हल्द्वानी क्रिकेटर्स ने 42 ओवर में 207 रन का स्कोर बनाया। रामनगर कोल्ट्स की टीम 38 ओवर मे 98 रन पर सिमटकर 109 रन से मैच हार गई। जीएनजी मैदान में रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी और वेंडी क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। रामनगर ने 36 ओवर में 262 रन बनाए। वेंडी की टीम 34 ओवर में 85 रन पर सिमट गई और 177 रन से मैच हार गई। अंपायर विजय आर्या, नवल, अंकित चंदोला, विवेक तिवारी, अमित बिष्ट, वंश जोशी, विनय जबकि स्कोरर नीरज पनेरू, हैप्पी, निखिल रहे। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर किशन अनेरिया, नरेंद्र अधिकारी, निशांत मेहता, रघुवीर बंगारी, सुंदर कपकोटी, ईशु साह, अमान, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें