क्रिकेट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह रावत। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जय गोलू क्रिकेट प्रतियोगिता मटेला 2020 रविवार से शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत ने फीता काटकर किया। उन्होंने सभी टीमों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में शिरकत कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने और भविष्य के प्रति सजग रहने की अपील की। रावत ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इस मौके पर कुंदन अधिकारी, आनंद अधिकारी, दीपक जोशी, ग्राम प्रधान मनोज बिष्ट, दीवान नेगी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। उद्घाटन मैच मटेला और ऐराड़ी टीमों के बीच खेला जा रहा है।