नैनीताल में कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद पहली शादी को कोर्ट में हुई एसडीएम अनुराग आर्या के समक्?
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। कोरोना संक्रमण के चलते एक युवक और युवती ने शुक्रवार को कोर्ट में शादी की। इस दौरान दोनों के परिवार के कुछ ही सदस्य मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि कोर्ट मैरिज के दौरान कोविड नियमों का पालन किया गया। बताया कि नैनीताल निवासी देवेंद्र लाल साह ने अपनी बेटी उज्जवला की शादी देहरादून निवासी मोहित शर्मा के साथ तय की थी। दोनों मुंबई में नौकरी करते हैं। इस दौरान दुल्हन के पिता और मां भारती साह, ताऊ संतोष लाल साह, ताई बीना साह, एडवोकेट ज्योति प्रकाश, दूल्हा पक्ष से पिता सतीश शर्मा, मां करुणा शर्मा, बहन कोमल शर्मा आदि मौजूद रहे।