हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड संख्या 12 की पार्षद प्रीति आर्या ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर में व्याप्त मनमानी की शिकायत की। कहा कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी जरूरतमंद व्यक्तियों के राशन कार्ड बनाने में हीलाहवाली कर रहे हैं। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने कहा कि राशन कार्ड बनवाने के लिए इतने अधिक डाक्यूमेंट मांगे जा रहे हैं कि लोग परेशान हो जा रहे हैं। समाजसेवी हेमंत साहू ने डीएम को बताया कि खाद्य गोदाम में वजन का कांटा न लगे होने के कारण सस्ते गल्ले विक्रेताओं को कट्टों में कम खाद्यान्न मिलता है। उन्होंने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की। माई सिटी रिपोर्टर