फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निगम और प्राधिकरण 16 किरायेदारों पर मेहरबान, जनता पार्किंग के लिए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बाजार क्षेत्र में खरीदारी के लिए आने वाले लोग पार्किंग के लिए परेशान रहते हैं। कई लोग वाहन लाने से बचते हैं। जिला विकास प्राधिकरण ने सिंधी चौराहे पर बनाई 50 कार और 200 बाइक की पार्किंग को नगर निगम को सौंप दिया है। हद तो ये है कि निगम ने इसमें 16 अस्थायी दुकानें खोल दी हैं। इस कारण पार्किंग का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


जिला विकास प्राधिकरण ने सिंधी चौराहे के पास 28 लाख रुपये से पार्किंग बनाई थी। पार्किंग शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। यहां सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग शिफ्ट में 1000 से 1500 वाहन पार्क होते थे। बता दें कि रोडवेज से लेकर मंगलपड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण में निगम की 16 दुकानें भी आ रही हैं। इसमें निगम के किरायेदार भी हैं। नगर निगम इन किरायेदारों पर मेहरबान है। निगम ने इन किराएदारों को दुकान देने जा रहा है। नगर निगम ने इस पार्किंग को बंद कर यहां पर 16 अस्थायी दुकानें खोल दी हैं। पार्किंग बंद होने से 1500 लोग सीधे प्रभावित हो रहे हैं।




क्या कहता है नियम

किरायेदारी शर्तों के अनुसार निगम के पास किरायेदार हटाने और रखने का प्रावधान है। निगम को किरायेदार हटाने के लिए तीन महीने पहले किरायेदारों को नोटिस देना होता है। निगम किसी भी किरायेदार की किरायेदारी खत्म करने के साथ दुकानों को तोड़ सकता है। इसके बाद भी 1500 लोगों पर 16 लोगों को प्राथमिकता देना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन

कोट



नगर निगम ने प्राधिकरण से अस्थायी दुकान खोलने के लिए पार्किंग की जगह मांगी थी। निगम को पार्किंग बंद कर अस्थायी दुकानें खोलने के लिए जगह दी गई है। - एपी वाजपेयी सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें