फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : एक और रिपोर्ट पॉजिटिव आई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड में एक और मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है। सुशीला तिवारी अस्पताल के वायरोलॉजी लैब में 30 सैंपल की जांच हुई जिसमें 29 सैंपल निगेटिव आए मगर कोटद्वार निवासी एक युवक का सैंपल पॉजिटिव आया है। युवक स्पेन से लौटकर दुगड्डा पहुंचा था। कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इधर, सुशीला तिवारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 11 मरीज भर्ती थे जिनमें से पांच को छुट्टी दे दी गई है। बेस अस्पताल में दो मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 13 मरीज मोतीनगर में क्वारंटीन में हैं। 242 लोग होम क्वारंटीन पर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें