महात्मा गांधी के प्रपोत्र तुषार गांधी बृहस्पतिवार को कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज पहुंचे। बिजरानी रेंज के रेंज अधिकारी महेश बिष्ट ने उन्हें पार्क का भ्रमण कराया। बिष्ट ने बताया कि श्री गांधी ने शाम की पाली में कीचार रोड वाटर हॉल नंबर-6, 7 के साथ ही मैन मालानी तक जिप्सी सफारी का लुत्फ लिया। उन्हें टाइगर तो नहीं दिखा पर दहाड़ जरूर सुनाई दी। बिष्ट ने बताया कि अभी सुबह की सफारी भी करनी है। हो सकता है तब उन्हें टाइगर के दर्शन हो जाएं। वहीं, पार्क के डायरेक्टर समीर सिन्हा ने बताया कि श्री गांधी अपनी पत्नी के साथ बृहस्पतिवार को बिजरानी रेंज के गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे, शुक्रवार को वे वापस चले जाएंगे