रामनगर के कॉर्बेट पार्क में धार्मिक संरचनाओं को हटाने वाली वन कर्मियों की टीम।संवाद
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के अंतर्गत अवैध धार्मिक संरचनाओं को चिह्नित करते हुए चार धार्मिक संरचनाओं को हटाया गया। इन पर किसी ने दावा भी पेश नहीं किया।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के बिजरानी रेंज के रेंजर बिंदरपाल ने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने के लिए पहले चिह्नीकरण किया गया। इन्हें हटाने के लिए टीम का गठन किया गया और अभियान के तहत आमडंडा बीट पर दो और चोरपानी बीट पर दो अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाया गया है। बताया कि इन अवैध धार्मिक संरचनाओं को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के बिजरानी रेंज से हटाते हुए वन क्षेत्र को उसके पुराने स्वरूप में लाया गया है। इसी प्रकार कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से अवैध धार्मिक संरचनाओं को पूर्ण रूप से हटाया जाएगा।