फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डिपो से बसों को डीजल देने की व्यवस्था के पहले दिन ही विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन निगम के रोडवेज डिपो में लगे पेट्रोल पंपों से डीजल देने की व्यवस्था लागू करने की व्यवस्था के पहले दिन ही विवाद हो गया। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार, नई व्यवस्था मुख्यालय के निर्देश पर शुरू की गई है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों को डीजल देने की व्यवस्था पहले डिपो में लगे पेट्रोल पंपों से होती थी। इस व्यवस्था के तहत चयनित पेट्रोलियम कंपनी रोडवेज परिसर में पेट्रोल पंप स्थापित करने की प्रक्रिया को पूरा करती थीं। बाद में इसे बंद कर दिया गया और तय पेट्रोल पंपों से डीजल लेने की व्यवस्था लागू की गई। अब फिर से पुरानी व्यवस्था लागू करने का फैसला किया गया।
इसके तहत काठगोदाम डिपो के पेट्रोल पंप पर डीजल भरने की व्यवस्था शुरू हुई। जिस कंपनी ने पहले पेट्रोल पंप लगाया था उसके कर्मचारियों ने पहुंचकर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि उनकी कंपनी के संसाधनों का उपयोग दूसरे को करने की अनुमति देना गलत है। काफी समय तक विवाद जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल का कहना है कि डिपो से पहले की तरह पेट्रोलियम देने की व्यवस्था शुरू करने का निर्देश मुख्यालय से मिला था। जिस कंपनी से पेट्रोलियम मंगाया गया है उसका चयन भी निगम मुख्यालय से हुआ है। पहली कंपनी को उसके संसाधन को उपयोग को लेकर आपत्ति थी।
विज्ञापन

इधर, इस संदर्भ में रोडवेज के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन और आईओसी के प्रतिनिधि से पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें