नैनीताल। मॉल रोड पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब कुछ पर्यटकों ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर लड़की की डिमांड कर दी। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माॅल रोड पर घूम रहे कुछ पर्यटक स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर अनुचित और आपत्तिजनक सवाल पूछे जिससे आसपास मौजूद लोगों को गुस्सा आ गया। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और पर्यटकों का विरोध करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख आरोपी पर्यटक मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थल पर इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।