कर्मचारियों को फूल डालकर सम्मानित करते पालिका सभासद
- फोटो : AMAR UJALA
नैनीताल। शनिवार को पालिका की ओर से पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में कर्मचारी नेताओं के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद कर्मचारियों पर फूलों की बारिश कर उनके कार्य की सराहना की गई । पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अहम भूमिका निभा रहे पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया जाना था जिसमें पालिका के सभी 210 कर्मचारियों को सम्मानित न कर उनका प्रतिनिधित्व कर रहे सर्किल हवलदारों को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था। कुछ कर्मचारियों को ही सम्मानित करने की बात से कर्मचारी नेता भड़क गए । साथ ही सम्मान समारोह का बहिष्कार करने का एलान कर दिया। बाद में पालिकाध्यक्ष के समझाने के बाद कर्मचारी नेता माने जिसके बाद कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।