फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की लॉपिंग से विद्युत के लिए दिनभर परेशान रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की लॉपिंग से बिजली के लिए उपभोक्ता दिनभर परेशान रहे। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धौलाखेड़ा, फूलचौड़, फुटकुआं और टीपी नगर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) डीडी पांगती ने बताया कि बिजली लाइनों के पास आ रही पेड़ों की टहनियों को काटने का काम हो रहा है। तीन अक्तूबर तक यह कार्य चलेगा। इस बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बुधवार को उक्त सब स्टेशन से जुड़े इलाकों हल्दूचौड़, हाथीखाल, डूंगरपुर, संगम विहार, पंचायत घर, गन्ना सेंटर, बेलबाबा, खन्ना फार्म आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए दिनभर लोग परेशान रहे।
ईई ने बताया कि बृहस्पतिवार को हाथीखाल फीडर से संबंधित क्षेत्रों में बिजली लाइनों में लग रही पेड़ों की टहनियों की छंटनी होगी। इस कारण सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें