नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल की खाली भूमि पर नौ करोड़ से आवासीय भवन, ट्रांजिट हॉस्टल, मेडिकल स्टोर व चहारदीवारी का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है।वर्ष 2023 में बीडी पांडे अस्पताल की भूमि से अतिक्रमण हटा दिया गया था। खाली भूमि पर आवासीय भवन, छात्रावास, मेडिकल स्टोर और चहारदीवारी बनाने के लिए बीडी पांडे अस्पताल की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया था। पर कार्यदायी संस्था उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने कार्य शुरू नहीं किया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार पत्राचार के बाद कार्यदायी संस्था हरकत में आई है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने संस्था ने जमीन का निरीक्षण किया है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।