फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नयनादेवी मंदिर में महिषासुरमर्दिनी मूर्ति का निर्माण शुरू

Sat, 26 Sep 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से शरदीय नवरात्र में होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए मां महिषासुरमर्दिनी समेत देवी देवताओं की मूर्ति का निर्माण शुक्रवार से शुरू हो गया है। मूर्ति निर्माण के लिए लाई गई मिट्टी का यहां नयना देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजन किया गया। इस वर्ष 70वां दुर्गा पूजा महोत्सव 16 से शुरू 20 अक्तूबर तक चलेगा। कमेटी के महामंत्री उमेश मिश्रा ने बताया कि मूर्ति निर्माण के शुभारंभ के लिए विधिवत पूजन किया गया। इस मौके पर मूर्तिकार कानू सुंदर राय समेत समिति से जुड़े प्रेम कुमार शर्मा, दीपक गुरुरानी, किशन सिंह अधिकारी, आलोक शाह, टीके भट्टाचार्य, दिनेश चंद्र भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें