फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में क्रिकेट पिच का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के ऐतिहासिक खेल मैदान में जल्द ही क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खेल विभाग ने यहां क्रिकेट पिच का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में नैनीताल में पिच नहीं बनने से क्रिकेट प्रतियोगिताएं लटकीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग ने मामले में संज्ञान लेते हुए पिच का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि करीब तीन लाख की लागत से पिच का निर्माण किया जा रहा है। दस से 12 दिन के भीतर पिच का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें