भीमताल(नैनीताल)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरना का जर्जर भवन अब नया बनेगा। बता दें कि एक माह पूर्व विद्यालय के कमरे की छत का प्लास्टर गिर गया था। इसके बाद एसडीएम ने विद्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया था। विभाग की ओर से अब आपदा निधि से विद्यालय के नए भवन के निर्माण को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि जर्जर होने पर विद्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। जल्द विद्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद