फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संविधान दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/भीमताल/भवाली/गरमपानी/लालकुआं/गौलापार। संविधान दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में संविधान बचाओ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि भाजपा अपने हितों के लिए संविधान की धज्जियां उड़ाने का कार्य कर रही है। इस दौरान अनिल अग्रवाल खुलासा, भुवन पांडे, नजाकत अली, लीला धर जोशी, पुष्पा देवी, अमरजोत सिंह, धीरज उपाध्याय, गाजी करीम आदि मौजूद रहे। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को वंदे मातरम गायन के साथ संविधान दिवस मनाया गया। शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट और रामगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में संविधान की रूपरेखा और उसे मनाने के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। हल्दूचौड़ स्थित लालबहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम हुए। यहां प्राचार्य प्रो. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. प्रदीप मंडल आदि रहे। प्रावि चोरगलिया और राउप्रावि लाखनमंडी में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान दीपू चौसाली, एसएमसी अध्यक्ष कविता आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें