रामनगर (नैनीताल)। मंडी समिति में आईआरबी के सिपाही ने एडिशनल प्लाटून कमांडर से मारपीट करते हुए चाभी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर मंडी समिति में आईआरबी की प्लाटून रुकी थी। एडिशन प्लाटून कंमाडर दौलत चंद्र के साथ 40वीं पीएसी हरिद्वार में तैनात सिपाही जयपाल भंडारी ने अभद्र व्यवहार कर मारपीट की। मौके पर पड़ी बड़े चाभी से बाएं हाथ पर हमला कर लहुलूहान कर दिया। एडिशनल प्लाटून कमांडर को घायल कर आराेपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घायल कमांडर को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। एडिशनल प्लाटून कमांडर की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक माह पहले हुआ था तबादला
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि आरोपी सिपाही का एक माह पहले आईआरबी बैलपड़ाव से 40वीं पीएसी हरिद्वार में तबादला हुआ था। आईआरबी बैलपड़ाव में रहते हुए सिपाही एडिशनल प्लाटून कमांडर के ड्यूटी लगाने से नाराज था। छुट्टी मिलने पर बुधवार को वह घूमने के लिए आईआरबी बैलपड़ाव पहुंचा और वहां से रामनगर मंडी समिति में स्थित आईआरबी प्लाटून में अपने दोस्तों से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी एडिशन प्लाटून कमांडर से तकरार हो गई।