फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 26 से चलेगी काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन

Sat, 21 Feb 2026 02:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे प्रशासन होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल (09075/09076) सुपरफास्ट साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन काठगोदाम से 26 फरवरी से करेगा। संचालन मुंबई सेंट्रल से 25 फरवरी और 4, 11, 18 एवं 25 मार्च को तथा काठगोदाम से 26 फरवरी 5, 12, 19 एवं 26 मार्च तक किया जाएगा। यात्रा में काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट 26 फरवरी को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर लालकुआं से 18.33 बजे, किच्छा, बरेली सिटी, बरेली जं. से कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, वलसाड, वापी, बोरीवली होते हुए मुंबई सेंट्रल 21.00 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, शयनयान श्रेणी के 8, साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 तथा जीएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें