कोटाबाग। मुख्यमंत्री धामी के यहां पहुंचने पर कांग्रेस विरोध करेगी। शनिवार को निजी रिजॉर्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सचिव पीयूष बिष्ट ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास प्राधिकरण लागू करने के विरोध में बैलपडाव में एकत्रित होकर काले झंडे लेकर सीएम धामी का विरोध होगा। पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरौला ने कहा कि प्राधिकरण के चलते एक गोशाला का निमार्ण भी मुश्किल हो रहा है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप तडियाल, क्षेपंस मनाेहर आर्या, जिपंस अर्णव कंबोज, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप सती, महेश कांडपाल, जतिन रौतला आदि मौजूद रहे।