फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घर-घर जाकर कांग्रेसियों ने मांगे वोट

Mon, 08 Apr 2024 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भीमताल में प्रचार करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
भीमताल/गौलापार/ लालकुआं। नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में रविवार को भीमताल में प्रचार-प्रसार किया गया। कांग्रेसियों ने नगर क्षेत्र में लोगों के घर-घर जाकर देश के विकास के लिए कांग्रेस को मतदान करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोग इस बार कांग्रेस को जिताने का मन बना चुके हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, निर्वतमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला, हेमा परगांई, निर्मला आर्य, रीना आर्य, शुभम नैनवाल, इंद्रजीत बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गौलापार में भी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे गए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत बगडवाल, देवेंद्र सिंह नौला, चंदन क्वीरा, कृष्णपाल सिंह नौला, राजेश पुरी, हरि सिंह नौला, हेमन्त पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर,लालकुआं में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने बिन्दुखत्ता काररोड में आयोजित सभा में लोगों को जात पात व धर्म को छोड़कर देशहित में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें