फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़कें सही नहीं होने पर कांग्रेसियों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 23 Aug 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने लोनिवि के अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर की। कांग्रेसियों ने दस दिन के अंदर सड़कें सही नहीं किए जाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। चेयरमैन सीमा टम्टा, नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी ने कहा कि सड़कों में जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालक और यात्री परेशान हैं। दोपहिया वाहन चालक भी चोटिल हो रहे हैं। नौकुचियाताल रोड, तल्लीताल, सांगुड़ीगांव रोड, मेहरागांव रोड के हाल बेहाल है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर जल्द सड़कों को सही कराने के लिए कहा। इस दौरान सभासद रामपाल सिंह गंगोला, सतीश टम्टा, हेमा दुम्का, विमला आर्य, जितेंद्र बिष्ट, विक्रम जीना, देवेंद्र फर्त्याल, जगमोहन पोखरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें