फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फसलों के मुआवजे के लिए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Apr 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बरसात में फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। बुधवार को तहसील परिसर में पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रावत ने कहा कि तेज बारिश ने फसलों को तबाह कर दिया है। उन्होंने सरकार से फसलों के नुकसान का तुरंत आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान भुवन शर्मा, देशबंधु रावत, भुवन पांडेय, ममता आर्या, दीप्ति भारद्वाज, गिरधारी लाल, धाराबल्लभ पांडे, नवीन सनवाल, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें