गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को गणेश गोदियाल के उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर की। कांग्रेसियों ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शेखर दानी, कनिष्ठ उप प्रमुख लीलाराम, विनोद तिवारी, रंजन डौर्बी, डॉ. केएस जलाल, पान सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार, मोहित पंत, जीवन वर्मा, प्रेम प्रकाश , प्रकाश जोशी, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।