फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: करन माहरा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जमीनों पर हो रहे कब्जे पर रोक लगाने वाला हो भू-कानून

Sat, 12 Oct 2024 10:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देखना यह है कि किस तरह भाजपा सरकार जमीनों पर हो रहे कब्जों पर रोक लगाती है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार निरंकुश हो गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि राज्य गठन के बाद कांग्रेस की सरकार ने विकास पुरुष एनडी तिवाडी के नेतृत्व में राज्य हित में व्यापक चर्चा के बाद मूल निवास और भू-कानून के मसले को हल किया था। साथ ही राज्य गठन के बाद कांग्रेस भू-कानून लेकर कर आई। अब सरकार को चाहिए कि वह ऐसा भू-कानून लेकर आए, जिसमें लोगों को दिक्कतें न हो और जमीनों पर हो रहे कब्जे पर रोक लग सके।

शुक्रवार को नैनीताल के एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देखना यह है कि किस तरह भाजपा सरकार जमीनों पर हो रहे कब्जों पर रोक लगाती है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगार बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार निरंकुश हो गई है। हरियाणा में आए नतीजे पर किए गए सवाल पर माहरा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों से ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस भारी बहुमत से बढ़त बनाकर रखेगी लेकिन यह आंकड़े अचानक परिवर्तित हो गए।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी के लिए कांग्रेस ने सर्वे शुरू कर दिया है। माहरा ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। उत्तराखंड में प्रतिदिन महिला अपराध को लेकर घटनाएं सामने आ रही है। दूसरी तरफ पुलिस की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, धीरज बिष्ट, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे, बंटू आर्य, शार्दुल नेगी, कैलाश अधिकारी आदि थे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें