फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

Tue, 29 Sep 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय नैनीताल में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में जिलेभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता तल्लीताल डांठ पर एकत्र हुए। यहां प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा एसआईआर के बहाने लोकतंत्र की हत्या करने और जनता से वोट का अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भाजपा एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल बाजार से कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली निकाली। कांग्रेस ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत बर्खास्त करने, उनके ओर से लिए गए कथित विवादित निर्णय निरस्त करने की मांग की गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, सचिन नेगी, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, अवतार सिंह, जीनू पांडे, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, त्रिभुवन फर्त्याल, पियुष आगरी, जया कर्नाटक, खष्टी बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें