फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंची मेले में पानी, बिजली, सफाई के पूरे इंतजाम

Sat, 14 Jun 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में रविवार को होने वाले मेले को लेकर जिला प्रशासन के साथ विभागीय अधिकारियों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धाम में पानी, बिजली, शौचालय और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की गई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश सिंह गर्ब्याल ने बताया कि धाम में पानी के पांच टैंकर जगह-जगह खड़े किए जाएंगे। भवाली और भीमताल के लिए तीन पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। वहीं ऊर्जा निगम की ओर से भी कैंची धाम परिसर में बिजली की उपयुक्त व्यवस्था की गई है। भवाली नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य ने बताया कि नगर पालिका से पर्यावरण प्रेमियों की ड्यूटी कैंची धाम में लगा दी गई है। भीमताल पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने बताया कि भीमताल की पार्किंग में शौचालय के साथ साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें