फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: झूठी निकली नकदी और चेक लूट की शिकायत

Mon, 09 Sep 2024 06:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दो युवकों ने एक व्यापारी के ड्राइवर से तीस हजार रुपये और एक लाख छह सौ रुपये का चेक छीन लिया। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच पड़ताल में मामला फर्जी पाया गया।
विज्ञापन

ग्राम सांवल्दे पूर्वी निवासी सुखदेव कुकरेती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया वह एक व्यापारी का ड्राइवर है और चार सितंबर की रात रामनगर से ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहा था। सेमलखलिया चौराहे के पास दीपू रूपवाल निवासी ग्राम बासीटीला, सूरज नेगी निवासी हिम्मतपुर डोटियाल ने उसे रोका और गालीगलौज की। विरोध करने पर दोनों ने उस पर चाकू से वार किया।
इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर जेब से 30 हजार रुपये और व्यापारी का दिया चेक छीन लिया।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 126 (1), 352, 115 (2), 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की गई तो मामला फर्जी पाया गया। इस मामले में झूठी शिकायत करने पर चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें