भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से मॉडल राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम मेहरागांव का सात दिवसीय विशेष शिविर रविवार से शुरू हुआ। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित मित्तल और डॉ. संतोषी सेन गुप्ता ने बताया कि शिविर में पोस्टर निर्माण, स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, ट्रेकिंग और ग्रामीणों के साथ संवाद जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। परिसर के निदेशक कर्नल (सेनि.) अनिल कुमार नायर ने कहा कि शिविर समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जिम्मेदारी की भावना और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करेगा। इस दौरान प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह, नमिता शर्मा, दीप्ति परिहार, बबली आदि मौजूद रहे।