नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में रविवार को टिकट लेने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पर्यटक ने रिक्शा सेवा के लिए लगी कतार को दरकिनार कर सीधे टिकट लेने का प्रयास किया जिससे लाइन में खड़े लोगों में नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर बहस शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। मल्लीताल कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच टिकट लेने के लिए विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत कराया।