हल्द्वानी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने सिपाही और हेड कांस्टेबल के तबादलों के लिए नियम परिवर्तित कर दिया है। अब तबादले की सूची जिला स्तर पर अधिकारियों की एक समिति बनाएगी। समिति में एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी अपराध एवं यातायात देवेंद्र पिंचा और सीओ शांतनु पाराशर शामिल हैं। करीब दो सौ पुलिसकर्मियों का तबादला किया जाना है। एसएसपी ने सिफारिशों से बचने और तबादलों में पारदर्शिता बनाने के लिए यह कदम उठाया है।