फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में हो रहा निजी वाहनों से हो रहा व्यवसायिक काम

Fri, 30 Aug 2024 06:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में बीते लंबे समय से लोग अपने निजी वाहनों से व्यावसायिक कार्य कर रहे हैं। टैक्सी मालिक समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि शहर में 20 से ज्यादा निजी चौपहिया और 50 से ज्यादा निजी दोपहिया वाहनों से लोग अवैध रूप से सवारियों का लाने ले-जाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे टैक्सी चालकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इधर प्रभारी एसओ अविनाश मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में निजी वाहनों को टैक्सी के रूप में उपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी। बीते महीनों में भी निजी वाहनों से व्यवसायिक कार्य करते पकड़े जाने पर कई वाहन सीज किए गए थे। संवाद
शहर में फिर होने लगी अवैध पार्किंग

नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल और स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं मंडलीय कार्यालय के बीच टैक्सी वाहन खड़े होने से दिनभर में कई बार जाम लग रहा है। इसे आवाजाही करने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं आया है। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि एक बार फिर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें