फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो के नाम पर मांगी 15 लाख की रंगदारी! 

Sun, 20 Nov 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुखानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने लकी कमांडो के नाम पर 15 लाख की रंगदारी मांगी है। इस मामले की जानकारी मिलने पर लकी कमांडो ने थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित परिवार को बुलाया है। हालांकि मुखानी थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि नहीं की है। कठघरिया क्षेत्र निवासी लकी कमांडो ने बताया कि उसके नाम पर कुछ लोगों ने जमीन को विवादित बताते हुए एक परिवार से 15 लाख रुपए मांगा था। डर के चलते परिवार ने 14 लाख रुपए अदा कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। बताया कि यह किसी ने उसके नाम का  गलत इस्तेमाल  किया है। कानूनी ढंग से इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष के आर पांडे ने बताया कि किसी व्यक्ति ने रंगदारी के मामले में अभी शिकायत नहीं की है। इस मामले में कितनी सच्चाई है। पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें