फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हास्य नाटक ''''शेख चिल्ली'''' ने दर्शकों केा गुदगुदाया

Sat, 23 Nov 2024 04:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में तीन दिवसीय रंगमंच महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका के ऑडिटोरियम में स्थानीय स्कूलों की प्रस्तुतियों के साथ हुआ। महोत्सव के पहले दिन शाइनिंग स्टार स्कूल के बच्चों ने शेख चिल्ली नामक हास्य और व्यंग्य प्रधान नाटक पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद दून स्कॉलर्स स्कूल के बच्चों ने स्कूल बुक नामक नाटक प्रस्तुत किया, जो समाज में स्कूल और नियमों की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। इसी तरह यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने ''''चाइल्डहुड'''' नाटक की प्रस्तुति दी। वहां कार्यक्रम संयोजक एवं शाइनिंग स्टार स्कूल के प्रबंधक डीएस नेगी व संजय रिखारी ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में स्थानीय कला, संस्कृति और रंगमंच से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें