नैनीताल। मातृ दिवस पर सेंट जॉन्स विद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इसके बाद जश्न को और मीठा बनाने के लिए मदर्स डे स्पेशल केक भी काटा गया। यहां प्रधानाचार्य विनीता रावत, उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, ज्योति त्रिपाठी, अनीता बोरा, आशा जोशी, लता फर्त्याल, रूचि साह, विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद थे।