हल्द्वानी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह की स्मृति में छवि मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से शनिवार देर रात संगीत संध्या का आयोजन हुआ। छोटी मुखानी स्थित जोशी कॉलोनी में हुए आयोजन में गायकों ने लोकगीतों के साथ ही भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छह निर्धन महिलाओं को सिलाई मशीन भी दी गईं। कार्यक्रम में पंख्यारू ग्रुप ने शकुन आखर, चकोट की पार्वती, बेड़ू पाको बारा मासा आदि गीत और भजन प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि द्ववै सिंह, मुख्य ट्रस्टी बीसी जोशी और पूर्व विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल ने संस्कृति और परंपरा को बचाने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान आलोक पांडे, आईडी बेलवाल, किरन पंत, रमेश उप्रेती, जेसी बेलवाल, भुवन जोशी, मोहन वर्मा, पीयूष पंत, यजुवेंद्र सिंह, अरविंद मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद