हल्द्वानी। रामलीला मैदान में मंगलवार को चार दिवसीय 26वें शरदोत्सव मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कपूर डब्बू और दायित्वधारी हुकम सिंह कुंवर ने किया। मानव विकास सेवा संस्थान की ओर से आयोजित मेले के पहले दिन नृत्यांगना अन्नू बिष्ट और किरण चंद की प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली। गायक तारीक किशोर के गीतों पर दर्शक झूम उठे। मल्लिका सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई। वहां संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष विक्की योगी, हैप्पी अटवाल, कौस्तुभ चंदोला, गायक प्रकाश चंद, मुकेश पाल, रमेश शर्मा, हेम चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद